बंबई उच्च न्यायालय ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के तीन दिन बाद सहारा समूह की लोनावला में एंबी वैली परियोजना की नीलामी का आदेश दिया है। एंबी वैली परियोजना के आधिकारिक परिसमापक (ऑफिशियल लिक्विडेटर) ने इस नीलामी का आरक्षित मूल्य 37,392 करोड़ रुपये रखा है।

नीलामी के नोटिस जारी-

  • बंबई उच्च न्यायालय ने सुब्रत रॉय के स्वामित्व वाले सहारा समूह को बड़ा झटका दिया।
  • उच्च न्यायालय ने सोमवार को महाराष्ट्र में एंबी वैली परियोजना की नीलामी का नोटिस जारी किया है।
  • एंबी वैली परियोजना के आधिकारिक परिसमापक (ऑफिशियल लिक्विडेटर) ने इस नीलामी का आरक्षित मूल्य 37,392 करोड़ रुपये रखा है।
  • इससे तीन दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की नीलामी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था।
  • बंबई उच्च न्यायालय के ओएल विनोद शर्मा ने नीलामी के नोटिस जारी किए।
  • ओएल के मुताबिक, संपत्तियों को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जो दो दिनों तक चलेगी।
  • यह परियोजना 6,761.64 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है।
  • ओएल ने संपत्ति के संभावित बोली लगाने वालों के लिए संपत्ति के बारे में बताया।
  • उन्होंने कहा कि यह सहयाद्री पहाड़ी श्रृंखला पर प्रकृति की गोद में स्थित है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने सहारा की एंबी वैली जब्त करने के दिए आदेश!

यह भी पढ़ें: SC ने सुब्रत रॉय को दी चेतावनी, नहीं हुआ भुगतान तो फिर भेज देंगे जेल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें