भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज का दिन है खास-

  • 1803 : द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध के अंतर्गत दिल्ली की लड़ाई हुई।
  • 1893 : शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
  • 1895 : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म हुआ।
  • 1906 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किया।
  • 1911 : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ।
  • 1948 : ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हुआ।
  • 1987 : हिंदी कवयित्रि और हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का निधन हुआ।
  • 1965 : भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा किया।
  • 2005 : गाजा पट्टी पर 38 सालों में जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा हुई।
  • 2006 : भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी. एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुननिर्वाचित हुए।
  • 2006 : प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
  • 2009 : निठारी कांड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में से एक रिपा हलदर मामले में बरी किया।
  • 2009 : सुप्रीम कोर्ट ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें