भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज का दिन है खास-

  • 2 सितंबर को प्रत्येक वर्ष विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।
  • नारियल दिवस के दिन नारियल से बनी विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनियां लगाई जाती हैं।
  • 1573 : अकबर ने गुजरात फतह किया।
  • 1946 : जवाहर लाला नेहरू के उप सभापति में अंतरिम भारत सरकार का गठन हुआ।
  • 1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत हो गई।
  • 1970 : कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन हुआ।
  • 1999 : भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
  • 2008 : कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीएन अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान दीने की घोषणा की गई।
  • 2008 : भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सीपी सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम NTPC, BHEL पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का CMD नियुक्त किया गया।
  • 2009 : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।

यह भी पढ़ें…  1 सितंबर : इतिहास के पन्नों में आज के दिन क्या है ख़ास

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें