भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज का दिन है खास-

  • 20 सितंबर को प्रत्येक वर्ष रेलवे सुरक्षा बल दिवस मनाया जाता है।
  • 1388 : दिल्ली के सुल्तान फिरोज शीह तृतीय का निधन हुआ।
  • 1819 : गोवा के वैज्ञानिक- क्रंतिकारी जोस कस्टोडियो फारिया का निधन हुआ।
  • 1897 : मराठी पत्रकार नाना साहब परुलेकर का जन्म हुआ।
  • 1911 : भारतीय आध्यात्मिक नेता श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म हुआ।
  • 1927 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला का निधन हुआ।
  • 1933 : सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदुस्तान की आजादी के लिए लड़ने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का निधन हुआ।
  • 1942 : भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन हुआ।
  • 1949 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म हुआ।
  • 1999 : तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री राजकुमारी का निधन हुआ। उनकी फिल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर मॆं चली थी।
  • 2009 : हिंदी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री, नारीवाद चिंतक और समाज सेविका प्रभा खेतान का निधन हुआ।
  • 2009 : मराठई फिल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फिल्म कैटेगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
  • 2011 : हिंदी के लेखक अमरकांत पोर श्रीलाल शुक्ल को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें… 19 सितंबर : इतिहास के पन्नों में आज के दिन क्या है ख़ास

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें