भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज का दिन है खास-

  • 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है।
  • 1320 : गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
  • 1926 : भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करने और गाने वाले भूपेन हजारिका का जन्म हुआ।
  • 1952 : जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हस्ताक्षर किये।
  • 1960 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य फिरोज गांधी का निधन हुआ।
  • 1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
  • 1988 : जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजर एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।
  • 2000 : भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिंदी में भाषण देते हुए पाकिस्तान के लताड़ा।
  • 2003 : इजरायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
  • 2008 : सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिया म्यूचुअल फंड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को जमानत दी।
  • 2008 : प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स नेभारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की।
  • 2009 : भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।

यह भी पढ़ें… 7 सितंबर : इतिहास के पन्नों में आज के दिन क्या है ख़ास

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें