Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

कांचीपुरम मठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का हुआ निधन

shankaracharya jayendra saraswati

बॉलीवुड के पहले महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत से बॉलीवुड ही नहीं, पूरे देश को बहुत बड़ा झटका लगा है। मात्र 54 वर्ष की उम्र में श्रीदेवी का हमें छोड़ कर जाना किसी को भी अच्छा नहीं लग रहा है। श्रीदेवी की मौत से अभी तक उनके फैंस और देश उबर भी नहीं पाया है और इस बीच देश की एक मौर मशहूर हस्ती के निधन की खबर आ रही है। श्रीदेवी के बाद अब इस हस्ती के निधन से निश्चित तौर पर देश को बड़ा झटका लगा है।

बाथटब में डूबने से श्रीदेवी का निधन:

आपको बता दें कि दुबई में श्रीदेवी एक शादी समारोह में शिरकत करने गई थीं। उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर थीं। जबकि बड़ी बेटी अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग को लेकर मुंबई में ही थी। दुबई में मोहित मारवाह की शादी थी जो बोनी, अनिल और संजय कपूर के भांजे हैं। इस शादी में श्रीदेवी भी शामिल हुई थीं। उनके साथ बेटी खुशी, अनिल कपूर भी मौजूद थे। श्रीदेवी ने कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जबकि शादी समारोह की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। अपने होटल में कमरे के बाथरूम के बाथटब में श्रीदेवी के डूब जाने के कारण उनकी मौत हो गयी थी।

शंकराचार्य का हुआ निधन :

आज श्रीदेवी का अंतिम संस्कार विले पार्ले शमशान भूमि में किया जा रहा है. इस बीच देश को एक और बड़ा झटका लगा है. कांचीपुरम मठ के 82 वर्षीय शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का निधन हो चुका है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

shankaracharya jayendra saraswati

सरस्वती कांची कमकोटि पीठ के पीठाधिपति और 69वें शंकराचार्य थे। खबरों के अनुसार, उन्हें पिछले महीने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहाँ पर उनका 1 महीने तक इलाज चला जिसके बाद आज उनका निधन हो गया है।

इनके निधन पर पीएम मोदी के साथ ही देश की कई अन्य राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है।

शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती को 2004 में कांचीपुरम वर्दराजन पेरुमल मंदिर के मैनेजर ए. शंकररमन की हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था।

इस मामले में वे 2 महीने तक जेल में भी रहे थे। साल 2013 में शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती और इस मामले के 22 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया था।

Related posts

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को आज मिलेगी एम्‍स से छुट्टी!

Vasundhra
8 years ago

10 फरवरी: इतिहास के पन्नों में आज के दिन का महत्व

Prashasti Pathak
8 years ago

ISIS के चंगुल से छुडाये गए डॉक्टर राममूर्ति ने सुनाई अपनी दर्द भरी दास्ताँ!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version