जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संसदीय दल के नेता पद से हटाये जाने वाले शरद यादव ने 17 अगस्त को ‘साझा विरासत बचाओ सम्मलेन’ का ऐलान किया है। उनके आवास पर हुई प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसको छेड़ने वाले को चुनौती देंगे।

कई जगहों पर होगा ‘साझा विरासत बचाओ सम्मलेन’-

  • जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव 17 अगस्त को ‘साझा विरासत बचाओ सम्मलेन’ करेंगे।
  • इसके लिए उन्होंने सभी विपक्षी दलों को साझा ‘विरासत बचाओ सम्मलेन’ में आमंत्रित किया गया है।
  • उन्होंने कहा कि यह सम्मलेन हिंदुस्तान के 125 करोड़ लोगों के हक में है।
  • आगे उन्होंने कहा कि इस सम्मलेन में देश के किसान, आदिवासी, दलित सब इसके अंतर्गत आयें
  • देश भर में कई जगहों पर यह सम्मेलन होगा।

शरद यादव ने साधा पीएम मोदी पर निशाना-

  • अपने आवास पर हुई प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नौजवान देश में बेरोजगार हैं।
  • शरद यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि आस्था के नाम पर हिंसा नहीं होनी चाहिए।
  • वो अपनी सरकार से कहें और हम भी सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें: जदयू की बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा पद से हटाए गए शरद यादव!

यह भी पढ़ें: जद(यू)-भाजपा गठबंधन ‘दुर्भाग्यपूर्ण : शरद यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें