दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अभी अरुण जेटली के मानहानि मामले से निजात भी नहीं पा पाए थे कि, अब देश के पंजाब राज्य से उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ है।

अकाली दल के नेता ने किया मुकदमा:

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर अब देश के पंजाब राज्य से मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ है।
  • यह मुकदमा शिरोमणि अकाली दल के नेता बी.एस. मजीठिया ने दायर किया है।
  • अरविन्द केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के कुल 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
  • अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के रेवेनुए मिनिस्टर मजीठिया पर ड्रग्स व्यापार का आरोप लगाया था।
  • आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल ने यह आरोप लगाया था कि, मजीठिया ने पंजाब के हजारों युवाओं को ड्रग्स का आदी बना दिया है।
  • वहीँ आप के दूसरे अन्य नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के हवाले से मजीठिया पर यह आरोप लगाया था कि, मजीठिया की देख रेख में ही पूरे पंजाब में ड्रग्स का व्यापर हो रहा है।
  • अरविन्द केजरीवाल के साथ ही आप के नेता आशीष खेतान, दुर्गेश पाठक और संजय सिंह पर भी मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • बिक्रम मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह पहले ही मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था, जिसमे संजय सिंह को जमानत मिल गयी थी।
  • बीएस मजीठिया ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें