[nextpage title=”SP silver jubilee ceremony” ]

25 साल पहले लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। तब से लेकर अब तक पार्टी एक लंबा सफर तय कर चुकी है। आज रजत जयंती के इस ख़ास मौके पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा की एक रैली का आयोजन किया गया, जहाँ मंच पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश, श‌िवपाल, अहमद हसन, गायत्री प्रजापत‌ि, भगवती प्रसाद मौजूद रहे। वहीं, सरकार से बर्खास्त ओम प्रकाश, नारद राय और शादाब फात‌िमा भी समारोह में शामिल हुए।

  • इस ख़ास मौके पर समारोह में पूरे प्रदेश से सपा समर्थक और पार्टी से जुड़े लोग पहुंचे थे।
  • मंच पर अखिलेश और शिवपाल के बीच भी गर्मजोशी दिखाई दी।
  • एक तरफ समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश ने शिवपाल यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
  • वहीँ शिवपाल ने उन्हें तलवार भेंट की।
  • हालांकि इस दौरान मंच पर हुए एक वाकये ने सभी को हैरान भी कर दिया।
  • मंच पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके जावेद आब्दी लोगों को संबोधित कर रहे थे।
  • तभी अचानक शिवपाल यादव ने उन्हें धक्का दे दिया।

[/nextpage]

[nextpage title=”SP silver jubilee ceremony 2″ ]

मंच से संबोधित कर रहे जावेद आब्दी, मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के बारे में बोल रहे थे, तभी शिवपाल यादव ने उन्हें दो बार धक्का दिया और बात पूरी होने से पहले ही उन्हें माइक से दूर हटा दिया।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें