उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की 103वें जन्म दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

सद्भावना एवं सम्मान रैली में की शिरकत:

  • यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने हरियाणा में पूर्व उपप्रधानमंत्री के जन्म दिवस के मौके पर कार्यक्रम में शिरकत की।
  • कार्यक्रम हरियाणा के करनाल में आयोजित किया गया था।
  • जिसमें कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रैली का संबोधन भी किया।

सपा सरकार ने बहुत काम किया है:

  • शिवपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, सपा सरकार ने यूपी में किसानों के लिए बहुत काम किया है।
  • जिसमें किसानों के लिए नहरों का पानी मुफ्त करना भी हैं।
  • उन्होंने कहा कि, अखिलेश सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किये हैं।
  • साथ ही किसानों के लिए हर संभव मदद कर रही है।
  • शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, हरियाणा के संकट में हम साथ हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सांप्रदायिक शक्तियों को मिलकर हटाना है।
  • शिवपाल ने ये भी कहा कि, चौधरी देवीलाल के विचारों पर काम करने की बात भी कही।

नीतीश कुमार भी रहे मौजूद:

  • कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
  • उनके अतिरिक्त पार्टी के ही महासचिव केसी त्यागी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला भी मौजूद रहे।
  • इसके अलावा पूर्व सांसद संतोष भारतीय, और हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला भी मौजूद रहे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें