मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की शिवसेना ने कड़ी आलोचना की है। शिवसेना ने इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘महंगा सपना’ बताया। कहा कि इस परियोजना से देश को 108,000 करोड़ रुपये की चपत लगेगी। भूमि और पैसा गुजरात और मुंबई से आएगा और टोक्यो सारा मुनाफा लेगा, लेकिन लूट और धोखाधड़ी के बावजूद सभी लोग मोदी को इस परियोजना के लिए बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें… अहमदाबाद में हुआ बुलेट ट्रेन के सपनों का शिलान्यास

मुखपत्र सामना में की बुलेट ट्रेन परियोजना की आलोचना :

  • शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ में बुलेट ट्रेन परियोजना की आलोचना की है।
  • कहा, जापान इस परियोजना के लिए कील से लेकर रेल, मानव शक्ति से लेकर प्रौद्योगिकी और यहां तक की सीमेंट-कंक्रीट सब कुछ लाएगा…
  • भूमि और पैसा गुजरात और मुंबई से आएगा और टोक्यो सारा मुनाफा लेगा।
  • लेकिन लूट और धोखाधड़ी के बावजूद सभी मोदी को इस परियोजना के लिए बधाई दे रहे हैं।
  • शिवसेना ने यह भी जिक्र किया कि मुंबई का बोझ से दबा और असुरक्षित उपनगरीय रेल धन और सुधार के अभाव से जूझ रहा है और राज्य में कई अधूरी परियोजनाएं लंबित हैं।

यह भी पढ़ें… ट्रेन से उतारे गये गांधी की धरती पर पड़ी बुलेट की नींव : रेलमंत्री

बुलेट ट्रेन भारत की आम जनता का सपना नहीं :

  • शिवसेना ने कहा कि बुलेट ट्रेन भारत की आम जनता का सपना नहीं है।
  • यह सिर्फ धनाढ्य वर्ग के लिए है और इसके लिए गोयल खास तौर से चुने गए हैं।
  • बुलेट गुजरात को उद्योगपतियों कुछ नया देने के लिए हैं, जहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं।
  • शिवसेना ने निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के छूट देने का मुद्दा उठाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसे अराजकता बताते हैं।
  • फडणवीस मोदी के सपने के लिए 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि दे रहे हैं।
  • मुखपत्र में कहा गया, “अब हम आशा और दुआ करते हैं कि बुलेट ट्रेन का इस्तेमाल मुंबई को लूटने के लिए नहीं किया जाए।”

यह भी पढ़ें… जाने क्यों राजस्थान के इस लड़के को ही मिला बुलेट ट्रेन का जिम्मा!

 पहले बुलेट ट्रेन का हुआ शिलान्यास :

  • दो दिवसीय भारत दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री ने भारत को बुलेट ट्रेन का सौगात दिया।
  • जिसका शिलान्यास साबरमती आश्रम स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने किया।
  •  भारत में पहला बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच में चलेगा।
  • यह परियोजना 2022 तक पूरी होगी।
  • मुंबई से अहमदाबाद का सफर आठ घंटे में पूरा होता है।
  • लेकिन देश की पहली बुलेट ट्रेन से यह सफर दो घंटे में पूरी होगी।
  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की गति 350 किमी/घंटा होगी जो 3 घंटे से कम समय में अपनी यात्रा पूरी करेगी।
  • इसका 7 किमी रास्ता समुद्र से गुजरेगा।

यह भी पढ़ें… द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत-जापान के बीच कई अहम समझौते

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें