Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आम आदमी पार्टी के सदस्य ने जूता मारा! देखें वीडियो

Arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल को एक युवक ने जूता से हमला कर दिया, जूता मारने वाला युवक आम आदमी सेना का सदस्य था। पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल दिल्ली में ऑड और इवेन फ़ॉर्मूले के सम्बन्ध में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। अरविन्द केजरीवाल पर जूते से हमला होने की यह पहली घटना नहीं है।

युवक की नहीं हो सकी पहचान:

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर आज प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी की ही एक शाखा आम आदमी सेना के एक सदस्य ने जूते से हमला कर दिया। जूता फेंकने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह घटना उस वक़्त हुई जबा केजरीवाल ऑड इवेन स्कीम की जानकारी देने वाले थे, जो 15 अप्रैल से लागू होने वाली थी। हालाँकि, जूता अरविन्द केजरीवाल से दूर गिरा आकर। जूते के साथ उस व्यक्ति ने उनपर एक सीडी भी फेंकी थी।

नहीं है पहला हादसा:

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल के साथ यह वाकया नया नहीं है, इससे पहले भी कई बार उनपर इस तरह से हमले का प्रयास हो चुका है, जिसमें उनपर थप्पड़, जूता और इंक जैसी चीज़ों से हमला का प्रयत्न किया गया था। एक ऑटोवाले ने भी उनपर एक कार्यक्रम के दौरान थप्पड़ मारा था।

विडियो में देखें: https://www.youtube.com/watch?v=CJ1WiwUOs98

Related posts

नोट बंदी पर सरकार में ख़ुशी का माहौल तो विपक्ष कि अलग राय!

Mohammad Zahid
8 years ago

दिल्ली एमसीडी चुनाव- भाजपा की मुस्लिम पंच परमेश्वर योजना!

Prashasti Pathak
7 years ago

सरकार की आधार भुगतान ऐप से हल होंगी सारी समस्याएं!

Vasundhra
8 years ago
Exit mobile version