जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा आये दिन हमले किये जा रहे हैं। ऐसा ही एक हमला कश्मीर के दक्षिणी क्षेत्र शोपियां में हुआ था। बता दें कि यह हमला तब हुआ था जब सेना की पेट्रोलिंग पार्टी देर रात 2 बजे गश्त लगाकर क्षेत्र का जायज़ा ले रही थी। आतंकियों द्वारा इस टुकड़ी पर अचानक हमला किया गया था। जिसमे सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में करीब 5 जवान  घायल भी हुए थे। जिसमे से एक मेजर अमरदीप भी थे जिन्हें आज जम्मू-कश्मीर से राजधानी दिल्ली लाया गया है।

अभी तक बेहोश हैं मेजर अमरदीप :

  • जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी भाग शोपियां में आतंकियों व सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी।
  • बता दें कि इस मुठभेड़ में सेना ने अपने तीन बहादुर जवान खो दिए थे।
  • यह हमला आतंकियों द्वारा सेना की गश्त लगा रही पार्टी पर किया गया था।
  • इस हमले में जहाँ एक और तीन जवान शहीद हुए थे, वहीँ करीब पांच जवान गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे।
  • सेना द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे दी गयी है, साथ ही घायल जवानों का पूरी तरह से इलाज किया जा रहा है।
  • इस हमले में घायल हुए मेजर अमरदीप भी गंभीर रूप से घायल हैं।
  • बता दें की अब तक उन्हें होश नहीं आया है साथ ही स्थिति काफी नाज़ुक बनी हुई है।
  • जिसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर से दिल्ली लाया गया है।
  • बता दें कि यहाँ उनका इलाज आगे बढ़ाया जाएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें