चीन से विवाद के बीच सीमा पर 73 सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा मेंलिखित जवाब में यह कहा है। सरकार ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर 73 सड़कों में से 30 सड़कों का निर्माण कार्य पूरी कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें… भारत चीन विवाद : विदेश मंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक!

गृह मंत्रालय मे दी बड़ी जानकारी :

  • केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में दिए लिखित जवाब में बड़ी जानकारी दी है।
  • कहा कि भारत-चीन सीमा पर रक्षा जरुरतों के लिहाज से 73 सड़कों का निर्माण कार्य आरंभ करने का फैसला हुआ है।
  • इन 73 सड़कों में से रक्षा मंत्रालय के मार्फत 46 सड़कें और गृह मंत्रालय की ओर से 27 सड़कों का निर्माण हो रहा है।

यह भी पढ़ें… भारत के नये परमाणु मिसाइल से खाक में मिल जाएगा चीन!

30 सड़कों का निर्माण कार्य हुआ पूरा :

  • सीमा पर बन रही 73 सड़कों में से 30 सड़कों का निर्माण कार्य पूरी कर लिया गया है।
  • यह परियोजना वर्ष 2012-13 तक पूरी होनी थी।
  • लेकिन इस पूरे इलाके की ऊंचाई, पहाड़ और इस पूरे इलाके में तापमान माइनस में होने की वजह से इस पूरी परियोजना में देरी हुई है।
  • इसको लेकर अब केंद्र सरकार तेजी ला रही है।
  • केन्द्र सरकार सड़क परियोजना में तेजी लाने के लिए कई उपाय भी कर रही है।

यह भी पढ़ें… सैन्य गतिरोध का समाधान करें भारत: चीन

निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा :

  • परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए 20 मई 2017 को गंगटोक में एक बैठक हुई।
  • भारत- चीन सीमा स्थित सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों और स्टेक होल्डरों के साथ सीमा पर निर्माण संबंधी परियोजनाओं की प्रगति की की समीक्षा बैठक की गई है।
  • इसके अलावा केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय अधिकार प्राप्त समिति बनाई गई।
  • जो भारत चीन सीमा के निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा कर रही है।

यह भी पढ़ें… चीन ने भारत की समुद्री सीमा पर तैनात की अपनी पनडुब्बी!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें