डोकलाम विवाद पर भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव पर जापान ने भारत का समर्थन किया है। जापान ने भारतीय सेना की तैनाती को सही ठहराया है। बता दें डोकलाम मुुद्दे पर जापान पहला ऐसा देश है, जिसने खुलकर भारत का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें… चीन के साथ तनाव के बीच लद्दाख जाएंगे राष्ट्रपति कोविंद!

जापान ने दिया भारत का साथ :

  • भारत में जापान के एम्बेसडर केनजी हिरामात्सु ने इस संबंध में जानकारी दी है।
  • केनजी हिरामात्सु ने कहा कि हम मानते हैं कि डोकलाम चीन और भूटान के बीच विवादित क्षेत्र है, दोनों देश इसपर बातचीत कर रहे हैं।
  • आगे कहा कि हम ये भी समझते हैं कि भारत की भूटान के साथ एक ट्रीटी है, इसी कारण भारतीय सैनिक इलाके में मौजूद हैं।
  • हिरामत्सू ने कहा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत समाधान खोजने के लिए चीन के साथ राजनयिकों के माध्यम से बातचीत जारी रखेगा।
  • हम शांतिपूर्ण समाधान के प्रति इस दृष्टिकोण को महत्वपूर्ण मानते हैं।

यह भी पढ़ें… NSA अजीत डोभाल सुलझाएंगे डोकलाम विवाद!

क्या है डोकलाम विवाद का कारण :

  • चीन ने जब भूटान के पास एक पहाड़ी इलाके में सड़क बनानी शुरू की, तभी से विवाद शुरू हुआ।
  • इस पहाड़ी इलाके को चीन डोंगलांग, भूटान डोकला और भारत डोकलाम कहता है।
  • भारत, भूटान और चीन के बीच इस इलाके में चीन सड़कों का जाल बिछाना चाहता है।
  • चीन सड़क बनाकर कोई विकास नहीं बल्कि युद्ध के हालातों में अपने ठिकाने बना रहा है।
  • भूटान ने भारत से चीनी सड़क की शिकायत की तो भारत ने कड़ा एतराज जताया।
  • जिसके बाद चीन ने आरोप लगा दिया कि भारतीय सैनिकों ने घुसैपठ की है।
  • अब चीन धमकी दे रहा है कि अगर सैनिक वापस नहीं बुलाए तो हालात युद्ध के करीब जाएंगे।

यह भी पढ़ें… जानें क्यों बढ़ा है सिक्किम-चीन बॉर्डर पर तनाव!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें