डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय (सिरसा) के आसपास के क्षेत्र में रविवार को डेरा समर्थकों ने एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। बता दें कि 25 अगस्त को राम रहीम पर फैसला आने के बाद से भड़की हिंसा में डेरा के गुंडों ने अब तक कई मीडिया को अपना निशाना बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें… हिंसा फैलाने के लिए डेरा ने जारी किया था कोडवर्ड

डेरा समर्थकों ने किया मीडियाकर्मियों पर हमला :

  • रविवार को डेरा समर्थकों ने एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया।
  • डेरा के पांच से छह समर्थकों ने मीडियाकर्मियों का पीछा किया और डेरा मुख्यालय के पास उन्हें रोककर प्रताड़ित किया।
  • हमलावरों ने मीडियाकर्मियों का कैमरा छीनने की कोशिश की और उसे नष्ट कर दिया।
  • इस हमले में मीडियाकर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें बचा लिया।
  • हालांकि, उपद्रवी मीडियाकर्मियों की कार लेकर चले गए।
  • इस कार में उपकरण भी थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें… कल आयेगा राम रहीम के भाग्य पर फैसला

25 से लगातार हो रहा मीडिया पर हमला :

  • रेप केस मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में शुक्रवार को डेरा समर्थकों ने मीडिया पर हमला किया था।
  • उपद्रवियों ने मीडिया के आउटडोर ब्रॉडकास्टिंग (ओबी) वाहनों में आग लगा दी थी।
  • डेरा मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र में रविवार को भी तनाव रहा।
  • मुख्यालय के पास सुरक्षाबल तैनात हैं।
  • सीबीआई के विशेष न्यायायधीश जगदीप सिंह 28 अगस्त को डेरा प्रमुख के लिए सजा का ऐलान करेंगे।

यह भी पढ़ें… हरियाणा हिंसा : प्रभावित बस-रेल सेवाएं हुईं बहाल

पंचकूला में भड़की हिंसा पर हुआ बड़ा खुलासा :

  • मिली जानकारी के अनुसार फैसला डेरा के पक्ष में आने पर अलग कोड वर्ड था।
  • फैसला पक्ष ने आने के बाद हिंसा भड़काने के लिए अलग कोड वर्ड था।
  • खबरों के मुताबिक हिंसा फैलाने के लिए 4250 कोडवर्ड था।
  • राम रहीम पर फैसला पक्ष में आने पर 1650 कोडवर्ड था।
  • समर्थकों को पत्रकारों से सवाल पूछे जाने पर ‘अपनी मर्जी से आये हैं’ कहने को कहा गया था।
  • खबरों के मुताबिक हिंसा फैलाने के लिए पैसा देकर जुटाई गई भाड़े की भीड़।
  • मिली जानकारी के अनुसार भीड़ में सभी लोग डेरा समर्थक नहीं थे।
  • 1000 रुपये रोजाना पर लाए गये थे लोग।

यह भी पढ़ें… हरियाणा में हिंसा पर मन की बात में बोले पीएम, कहा…

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें