हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी तलाशी जारी है। तलाशी अभियान में हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मी और स्थानीय प्रशासन लगा हुआ है। डेरा परिसरों के आसपास कर्फ्यू लगा हुआ है। मीडिया को डेरा परिसरों से कुछ ही दूरी पर रोक दिया गया। तलाशी की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तलाशी अभियान शुरू होने से कुछ घंटों पहले डेरा के मुखपत्र ‘सच कहूं’ में स्वीकार किया गया कि डेरा परिसरों में मानव अवशेष दबे हुए हैं।

यह भी पढ़ें… सिरसा : डेरा में विस्‍फोटक बनाने की फैक्‍ट्री चलाता था बलात्‍कारी बाबा

डेरा परिसर में दबे हुए हैं मानव अवशेष :

  • जिस परिसर में डेरा प्रमुख राम रहीम रहता था, उसे ‘गुफा’ कहा जाता है।
  • यह लगभग 100 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें अल्ट्रा लग्जरी सुविधाएं हैं।
  • तलाशी अभियान शुरू होने से कुछ घंटों पहले डेरा के मुखपत्र ‘सच कहूं’ में स्वीकार किया गया कि डेरा परिसरों में मानव अवशेष दबे हुए हैं।

यह भी पढ़ें… डेरा के साम्राज्य में चलती थी ‘गुरमीत राम रहीम’ की करेंसी

डेरा मुख्यालय जाने वाली सभी सड़कें सील :

  • सिरसा और आसपास के क्षेत्रों से डेरा मुख्यालय जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है।
  • जिला अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान से डेरा प्रमुख के कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है।
  • लेकिन डेरा प्रमुख की गतिविधियों का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि तलाशी अभियान में देरी कर दी गई है।
  • ऐसा हो सकता है कि डेरा प्रबंधन ने राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के कुछ दिनों के बाद से डेरा परिसर से हथियारओं और अन्य अवैध चीजों को हटा दिया हो।

यह भी पढ़ें… राम रहीम का टूटता तिलिस्म: डेरे से दो नाबालिग बरामद

दो परिसरों में बंटा डेरा :

  • डेरा मुख्यालय दो परिसरों में बंटा है।
  • इनमें से एक परिसर 600 एकड़ में जबकि दूसरा 100 एकड़ में फैला है।
  • डेरा परिसरों में एक स्टेडियम, अस्पताल, शैक्षणिक संस्तान लग्जरी रिजॉर्ट, बंगले और बाजार भी हैं।
  • डेरा प्रमुख के हजारों अनुयायी स्थाई तौर पर यहां रहते हैं और काम करते हैं।

यह भी पढ़ें… अय्याश राम रहीम के डेरे से मिला आपत्तिजनक सामान

पहले दिन डेरे से जब्त हुए ये सामान :

  • डेरा परिसरों को खाली कराने के लिए शुक्रवार से ही अभियान शुरू हो गया था।
  • तलाशी अभियान के पहले दिन डेरे के भीतर पुलिस ने दो कमरे सील किये।
  • खबरों के मुताबिक दोनों कमरों से कुछ आपत्तिजनक सामान मिला है।
  • जिसके बाद इन दोनों कमरों को सील किया गया।
  • पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप और दूसरे उपकरण के साथ भारी मात्रा में नकदी बरामद की है।
  • डेरा मुख्यालय के पास के बाजारों से ‘गुरमीत राम रहीम’ की प्लास्टिक करेंसी बरामद हुई है।
  • डेरे के भीतर अस्पताल से बिना लेबल/ब्रांड के फार्मेसी दवाएं मिली है।
  • नंबर के बिना प्लेट की महंगी कार और ओबी वैन मिला है।
  • तलाशी टीमों को कई जूते भी मिले हैं। डिजाइनर कपड़े, रंग-बिरंगी टोपियां मिली।

यह भी पढ़ें… गुरुग्राम : परिवार का आरोप, हत्या कंडक्टर ने नहीं किसी और ने की

हो सकते हैं कई अहम खुलासे :

  • डेरा के आस-पास के इलाकों में कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी।
  • बड़ी संख्या में सेना की टुकड़ियाँ डेरा में मौजूद हैं।
  • सघन तलाशी अभियान रिटायर्ड जज के एस पवार की निगरानी में चलाया जायेगा।
  • इस तलाशी अभियान में डेरे से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें… राम रहीम के ‘डेरे’ से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें