बहुप्रतीक्षित मोदी कैबिनेट में विस्तार हो चुका है, पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट में 19 नए चेहरों को तरहीज दी। कैबिनेट विस्तार के साथ ही मोदी मंत्रीमंडल से 6 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रमाशंकर कठेरिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। फर्जी डिग्री विवाद से लेकर कई बयानों से उन्होंने सरकार को मुश्किल में डाल रखा था।
  • केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री मोहनभाई कुंडारिया अपने मंत्री पद से इस्तीफा देेने वाले दुसरे मंत्री रहें। बताया जा रहा है कि मोहन कुंडारिया पीएम मोदी की आपेक्षाओं पर खरा नहीं ऊतर पा रहें थे।
  • जल संसाधन,नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्यमंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सांवरलाल जाट के बारे में कहा जा रहा है कि वह स्वास्थ कारणों से अपने दायित्व को नहीं निभा पा रहें थे।
  • केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री निहाल चंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। निहाल चंद का नाम भी विवादों में रहा है, लेकिन भाजपा उनका बचाव करती रही है। बताया जा रहा है कि निहाल चंद को उनके कामकाज के आधार पद हटाया गया है।
  • केन्द्रीय आदिवासी कल्याण राज्यमंत्री मनसुख वसावा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मनसुख वसावा को भी उनका परफार्मेंस के आधार पर हटाया गया है।
  • नागरिक विमानन राज्यमंत्री जीएम सिद्धेश्वरा ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है सिद्धेश्वरा मंत्री रहते कोई बड़ा काम करने में नाकाम रहें थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें