19 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। राज्य मंत्री से प्रमोट होकर कैबिनेट मंत्री बनाए गए प्रकाश जावड़ेकर को स्मृति ईरानी से छीनकर मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय सौंपा गया है।

HRD मिनिस्टर के रूप में ईरानी पर लगातार विपक्ष हमले भी करता रहा है। स्मृति ईरानी को कपडा मंत्रालय दिया गया है। कोर कैबिनेट में शामिल होने वाले प्रकाश जावड़ेकर पर पीएम ने अधिक भरोसा जताया है और उन्हें HRD मिनिस्टर का कार्यभार सौंपा गया है।

रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वेंकैया नायडू पर भरोसा जताते हुए उन्हें शहरी विकास मंत्रालय, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भी दिया गया है।

रेल राज्य मंत्री रहे मनोज सिन्हा को अब संचार मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार भी सौंप दिया गया। नजमा हेपतुल्ला की अल्पसंख्यक मंत्रालय से छुट्टी की अटकलें जोरों पर थीं लेकिन इन अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्हें यथावत रखा गया है।

बदलाव के बाद मोदी कैबिनेट के मंत्रियों पर एक नजर:

कैबिनेट मंत्री

स्मृति ईरानी: कपड़ा मंत्रालय
प्रकाश जावड़ेकर: HRD मंत्रालय
रविशंकर प्रसाद: कानून मंत्री
नरेंद्र तोमर: ग्रामीण विकास मंत्री
वेंकैया नायडू: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
अनन्त कुमार: पार्लियामेंट अफेयर्स
चौधरी बीरेंद्र सिंह: इस्पात मंत्रालय
सदानंद गौड़ा: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री

राज्य मंत्री

अनुप्रिया पटेल: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
रामदास अठावले: सामाजिक न्याय राज्य मंत्री
संतोष गंगवार: वित्त राज्य मंत्री
परुषोत्तम रुपाला: कृषि कल्याण, पंचायती राज्य मंत्री
राजन गोहेन: रेल राज्य मंत्री
हंसराज अहीर: गृह राज्य मंत्री
फग्गन सिंह कुलस्ते: परिवार कल्याण राज्य मंत्री
सी आर चौधरी: उपभेक्ता मामले राज्य मंत्री
पी पी चौधरी: क़ानून राज्य मंत्री
मनसुख मंडाविया: परिवहन राज्य मंत्री
महेंद्र नाथ पांडेय: शिक्षा राज्य मंत्री
अर्जुन राम मेघवाल: वित्त एवं कॉर्पोरेट राज्य मंत्री
अजय टम्टा: कपड़ा राज्य मंत्री
कृष्णा राज: महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
सुभाष रामाराव: रक्षा राज्य मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

विजय गोयल: युवा एवं खेल मामले (स्वतंत्र प्रभार)
अनिल माधव दवे: पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
मनोज सिन्हा: संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्य मंत्री

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें