तो इतने चरणों में हो सकते हैं लोकसभा 2019 के चुनाव!

नई दिल्ली:जहाँ एक तरफ आज शाम 5 बजे के करीब लोकसभा 2019 के चुनाव की तिथि चुनाव आयोग एलान कर सकता है।इसी मव अब यह भी सम्भावना जताई जा रही है कि इतने चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव। देश में आम चुनावों (लोकसभा चुनाव) की तिथियों का आज ऐलान संभव है। आज भारतीय चुनाव आयोग शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी देगा।

  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा चुनावों की तारीख का ऐलान करेंगे।
  • चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकते हैं।

प्रेस कांफ्रेस में लोकसभा चुनावों की तारीखों का हो सकता है ऐलान

चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेस में लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही कितने नए वोटर जुड़े हैं इसकी भी जानकारी देंगे, लेकिन ये अभी संशय है कि क्या जम्मू कश्मीर में भी चुनाव सभी राज्यों के साथ होंगे या पहले किए जाएंगे।

  • 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून तक ही है वहीं 17वीं लोकसभा का कार्यकाल जून के बाद शुरु होगा।
  • आज 4 राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग कर सकता है।

इन पांच राज्यों में भी हो सकते है चुनाव

आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरूणाचल, ओडिशा के साथ जम्मू कश्मीर सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव भी साथ हो सकते हैं। इन पांच राज्यों में चुनावों की तारीख का एलान मुख्य चुनाव आयुक्त आज शाम 5 बजे होने वाली प्रेस-कांफ्रेस में कर सकते हैं।

  • पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी ने ट्विटर पर एक आंकड़ा शेयर किया है।
  • इस आंकड़े के मुताबिक, 2004 में अधिसूचना 29 फरवरी, 2009 में अधिसूचना 2 मार्च और 2014 में अधिसूचना 5 मार्च को जारी की गई थी।
  • ऐसे में इस बार चुनाव आयोग अधिसूचना जारी करने में लेट है।
रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें