भयंकर गर्मी के बाद देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के बताये गए अनुमान से एक दिन पहले ही मानसून दक्षिणी पश्चिम तट पर पहुंचा।

केरल के तट पर पंहुचा मानसून:

  • देश के दक्षिणी पश्चिम तट केरल पर मानसून ने दस्तक दे दी है।
  • जिससे केरल समेत लगभग पूरे तमिलनाडु में बारिश हो रही है।
  • पिछले 48 घंटों से अच्छी बारिश हो रही है, जिससे इस बार मानसून के अच्छा होने की उम्मीद की जा रही है।
  • गौरतलब है कि, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि, केरल के तट पर मानसून आने की सम्भावना 9 जून तक है।
  • लेकिन मानसून अपने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल के तट पर पहुंचा।

उत्तर भारत में जारी रहेगी गर्मी:

  • देश के दक्षिणी पश्चिम तट पर मानसून ने दस्तक दे दी है।
  • जिससे केरल समेत समूचे तमिलनाडु में बारिश हो रही है।
  • यह बारिश तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ बाहरी छोरों पर 48 घंटों से बारिश हो रही है।
  • हालाँकि, उत्तर भारत में गर्मी अभी जारी रहेगी।
  • उत्तर भारत में 15 जून तक मानसून आने की उम्मीद है।
  • मानसून 2-4 दिनों के भीतर महाराष्ट्र के तट पर पहुँच जायेगा।

मौसम विभाग का दावा ‘सामान्य से अधिक बारिश’:

  • मौसम विभाग का अनुमान है कि, देश में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होगी।
  • यह अनुमान 106 फ़ीसदी के हैं।
  • वहीँ स्कायमेट के अनुमान के मुताबिक, देश में इस बार 109 फ़ीसदी बारिश हो सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें