देश की संसद में मौजूदा समय में शीतकालीन सत्र चल रहा है, शीतकालीन सत्र 16 नवम्बर से शुरू हुआ था। सोमवार 5 दिसम्बर को लोकसभा में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने नोटबंदी के फैसले पर केंद्र सरकार को घेरते हुए हमला किया।

नोटबंदी से जनता परेशान:

  • संसद में मौजूदा समय में शीतकालीन सत्र चल रहा है।
  • यह सत्र 16 नवम्बर से शुरू हुआ था,
  • “जिसके बाद लगातार नोटबंदी पर विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित होती रही है”।
  • सोमवार 5 दिसम्बर को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा सदन में नोटबंदी के खिलाफ केंद्र को घेरा।
  • सपा प्रमुख ने कहा कि, 1000 और 500 के नोट बंद होने से आम जनता को तकलीफों को सामना करना पड़ रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी से जनता परेशान है।

गांव और शहरों में लाइन ही लाइन लगी हुई हैं:

  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, नोटबंदी के बाद से गांव और शहर में सिर्फ लम्बी लाइन देखने को मिल रही हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग लाइन में खड़े हैं।

किसान, व्यापारियों को नुक्सान:

  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, नोटबंदी के चलते अभी तक बुवाई नहीं हो पाई है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से सबसे ज्यादा नुक्सान किसानों और व्यापारियों को हो रहा है।

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया विदेशी यात्रियों को लिमिट में परोसेगा शराब!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें