भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में मॉनसून ने कहर बरपाया है। श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची हुई है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही भारत ने मदद के लिए राहत सामग्री भेजी है।

1970 के दशक के बाद की सबसे जबरदस्त बारिश-

srilanka 2

  • श्रीलंका में 1970 के दशक के बाद की सबसे जबरदस्त बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है।
  • जबरदस्त बारिश के चलते आई भारी बाढ़ और भूस्खलन से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
  • इसके अलावा लगभग 110 लोग लापता बताए जा रहे है।
  • भारी बाढ़ और भूस्खलन से साल जिलों में 20,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए है।
  • इस कारण सैकड़ों मकान नष्ट हो गए है और कई सड़कें टूट गई है।
  • श्रीलंकाई वायुसेना और नौसेना बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर और नौकाओं के माध्यम से राहत मुहैया कराने का काम कर रही है।
  • राहत के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को सतर्क किया गया है।
  • मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को भारी बारिश की संभावना है।

भारत मदद को आया आगे-

srilanka 1

  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में आई भारी तबाही और मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
  • उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘हम श्रीलंका के लोगों के साथ इस मुसीबत की घड़ी में साथ खड़े है। हमारे जहाजों को राहत सामग्री के साथ भेजा जा रहा है।’

  • भारत ने राहत साम्रगी के साथ श्रीलंका के लिए नौसैनिक जहाज भेजे है।
  • इनमें से एक जहाज INS Kirch श्रीलंका पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें: सेना ने रामपुर में घुसपैठ की नाकाम, त्राल में मुठभेड़ जारी!

यह भी पढ़ें: पाक BAT ने LoC पर किया हमला, इंडियन आर्मी ने दो जवानों को मार गिराया!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें