हाल ही में श्रीलंकाई नौसेना ने नेदुनतीवू के नजदीक मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के सात मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि उन्होंने एक नौका को टक्कर मारी जो बाद में डूब गयी.

 दो नौकाओं के साथ ले जाया गया कांगेसंतुरई बंदरगाह :

  • हाल ही में श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 7 मछुआरों को हिरासत में लिया है.
  • पुडुकोट्टई मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक सेकर ने बताया कि पुडुकोट्टई जिले में जगदपट्टनम में यह घटना घटित हुई है
  • इसके साथ ही बताया कि मछुआरों को उनकी दो नौकाओं के साथ कांगेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया.
  • उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उनकी मशीनीकृत नौकाओं में से एक को टक्कर भी मारी, जिससे वह डूब गयी
  • बताया जा रहा है इस नौका पर पांच मछुआरे सवार थे, जिन्हें उनके साथी मछुआरों ने बचाया.
  • सेकर ने बताया कि मछुआरे 100 से अधिक नौकाओं के साथ समुद्र में गए थे
  • जब वे नेदुनतीवू के नजदीक मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंकाई नौसेना के कर्मी वहां पहुंचे और उनका पीछा किया.
  • यही नहीं श्रीलंकाई नौसैनिकों ने 17 दिसंबर को तमिलनाडु की 10 मशीनीकृत नौकाओं के जाल कथित तौर पर नष्ट कर दिए थे
  • इसके साथ ही रामेश्वरम के करीब 3,000 मछुआरों का पीछा किया था.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें