बॉलीवुड एक्टर और पद्मश्री परेश रावल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि सेना की जीप से पत्थरबाज को बांधने की जगह अरुंधति रॉय को बांध देना चाहिए। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा। इस मामले में भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी परेश रावल का समर्थन किया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने किया परेश रावल का समर्थन-

  • बॉलीवुड एक्टर और पद्मश्री परेश रावल ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था।
  • उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि सेना की जीप से पत्थरबाजों को बांधने की जगह अरुंधति रॉय को बांध देना चाहिए।
  • इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने परेश रावल का समर्थन किया तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया।
  • इस मामले में भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने परेश रावल का समर्थन किया है।
  • उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अरुंधति रॉय को हमारे सेना बलों के अपमान के लिए देशद्रोही घोषित कर देना चाहिए।

क्यों निशाने पर है अरुंधती रॉय-

  • कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर में एक शख्स को आर्मी की जीप से बांधकर घुमाने का मामला सामने आया था।
  • इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
  • इस तमाम संगठनों ने इसे मानवाधिकार का हनन बताया था।
  • इस मामले में प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
  • बता दें कि अरुंधति रॉय मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर लिखती रहती है।
  • उन्होंने कश्मीरी अलगाववादियों का समर्थन भी किया था।
  • इसके मुद्दे को लेकर परेश रावल ने अरुंधति रॉय को निशाना बनाया है।

कौन हैं अरुंधति राय-

  • प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय बुकर पुरस्कार विजेता है।
  • अरुंधति रॉय पर भारतीय सेना के खिलाफ बयान देने के आरोप लगते रहे हैं।
  • कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि आजादी के बाद से भारतीय सेना भारत की जनता के खिलाफ इस्तेमाल हो रही है।
  • अरुंधति रॉय माओवादियों का समर्थन करती रहीं है।

यह भी पढ़ें: इसे जीप से बांधो, परेश रावल का अरुंधति रॉय के खिलाफ ट्वीट, मचा बवाल!

यह भी पढ़ें: ‘अज़ान’ पर ट्वीट कर सोनू निगम ने छेड़ी नई बहस!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें