वायुसेना का सुखोई 30 लड़ाकू विमान का ब्लैकबॉक्स मिला है। लेकिन अभी तक दोनों लापता पायलट्स का कोई सुराग नहीं मिला है। भारतीय वायु सेना (IAF) अभी भी दोनों पायलट्स की  तलाश में जुटी हुई है।

23 मई से लापता था सुखोई 30 लड़ाकू विमान

  • सुखोई 30 ने 23 मई सुबह 10ः30 बजे उड़ान भरी थी।
  • लेकिन उड़ान भरने के आधे घंटे बाद इसका रडार और रेडियो से संपर्क टूट गया।
  • हालाँकि आशंका जताई जा रही है कि विमान क्रैश हो गया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।
  • बता दें कि सुखोई 30 लड़ाकू विमान का संपर्क तेजपुर से 60 किलोमीटर उत्तर में रडार से टूट गया था।
  • 26 मई को सुखोई 30 लड़ाकू विमान का मलबा मिला था।

क्या हैं सुखोई 30 लड़ाकू विमान की खासियत

  • एयरफोर्स में लगभग 240 सुखोई है।
  • सुखोई 30 एमके टू सीट फाइटर जेट है।
  • इसका निर्माण रूसी कंपनी सुखोई एविएशन कोऑपरेशन ने किया है।
  • भारत में रक्षा जरूरत के हिसाब से सुखोई 30 लड़ाकू विमान काफी अहम है।
  • यह विमान हर मौसम में उड़ान भर सकता है।
  • इस समय यह विमान दुनिया के सर्वोत्तम लड़ाकू विमानों की श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें: लापता हुआ सुखोई 30 लड़ाकू विमान, सीमा पार जाने की आशंका!

यह भी पढ़ें: असम: लापता सुखोई 30 लड़ाकू विमान का मलबा मिला!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें