वायुसेना का सुखोई 30 लड़ाकू विमान लापता हो गया है। विमान में दो पायलट सवार थे। खबर है कि रडार से संपर्क टूटने के बाद सुखोई 30 लड़ाकू विमान लापता हो गया।

सुबह भरी थी उड़ान-

  • सुखोई 30 ने सुबह 10ः30 बजे उड़ान भरी थी।
  • लेकिन उड़ान भरने के आधे घंटे बाद इसका रडार और रेडियो से संपर्क टूट गया।
  • बताया जा रहा है कि विमान रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था।
  • माना जा रहा है कि विमान भारतीय सीमा पार कर चीन में दाखिल हो गया है।
  • आशंका यह भी जताई जा रही है कि विमान क्रैश हो गया है।
  • हालांकि कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।

सर्च ऑपरेशन शुरु-

  • भारतीय वायुसेना के हवाले से खबर है कि सुखोई 30 विमान के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
  • जब सुखोई 30 लड़ाकू विमान तेजपुर से 60 किलोमीटर उत्तर में था तब इसका संपर्क रडार से टूट गया।

सुखोई 30 लड़ाकू विमान की खासियत

  • एयरफोर्स में लगभग 240 सुखोई है।
  • सुखोई 30 एमके टू सीट फाइटर जेट है।
  • इसका निर्माण रूसी कंपनी सुखोई एविएशन कोऑपरेशन ने किया है।
  • भारत में रक्षा जरूरत के हिसाब से सुखोई 30 लड़ाकू विमान काफी अहम है।
  • यह विमान हर मौसम में उड़ान भर सकता है।
  • इस समय यह विमान दुनिया के सर्वोत्तम लड़ाकू विमानों की श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें: अफ्रीका के साथ भारत की शैक्षिक और तकनीकी साझेदारी पर गर्व: नरेंद्र मोदी

यह भी पढ़ें: वीडियो: बिलखते रहे लोग, आग बुझाने में रोड़ा बनी अलका लांबा, मामला दर्ज!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें