सऊदी अरब में बेचे जाने और अत्याचार की शिकार महिला सुखवंत कौर स्वदेश लौट आई हैं। सुखवंत कौर की भारत लौटने की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर दी।

वापस आई जालंधर की सुखवंत कौर-

  • सऊदी अरब में बेची गई और मानसिक और शारीरिक यातनाएं झेलने के बाद सुखवंत कौर अपने देश भारत लौट आई है।
  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

क्या है मामला-

  • खबरों के अनुसार सुखवंत कौर के पति कुलवंत सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी 3 महीने
  • के टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब गई थी।
  • इस साल जनवरी में सऊदी अरब गई सुखवंत कौर को वहां बेचा गया और उन पर अत्याचार भी हुआ।
  • मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के नूरमहल की रहने वाली सुखवंत कौर को दिल्ली का एक एजेंट सऊदी अरब ले गया।
  • सुखवंत कौर के पति कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी एक हफ्ते तक उनके कॉन्टैक्ट में थी।
  • उसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया।
  • एजेंट ने भी फोन उठाना बंद कर दिया।

स्वदेश लौटी सुखवंत कौर ने किए कई खुलासे-

  • जालंधर के नूरमहल की रहने वाली सुखवंत कौर ने बताया कि उन्हें ट्रेवल एजेंट ने वहां के एक स्थानीय नागरिक को बेच दिया था।
  • वह सुखवंत कौर से गुलामों की तरह काम करवाता था।
  • सुखवंत कौर ने बताया कि वहां उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया और उन्हें टॉर्चर भी किया गया।
  • उन्हें मानसिक और शारिरिक तौर पर बुरा बर्ताव के कारण उन्हें कई गंभीर चोटें आई है।

यह भी पढ़ें: काबुल: भारतीय दूतावास के पास बम धमाका, दहल गया इलाका, देखिये तस्वीरें!

यह भी पढ़ें: राजस्थान: अभ्यास के दौरान फटा मोर्टार, नौ जवान घायल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें