नोटबंदी के खिलाफ हंगामें के चलते संसद का शीतकालीन सत्र पूरी तरह तरह बर्बाद रहा। पूरे सत्र में ठीक तरह से कार्यवाही नहीं हो सकी। पक्ष और विपक्ष केवल हंगामा करता रहा। आखिरकार शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, इससे जनता के बीच हमारी छवि धूमिल हुई है।

कार्यवाही के दौरान 91 घंटे का समय बर्बाद :

  • लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल तक स्थगित होने से पहले सुमित्रा महाजन सांसदो के हंगामें से असंतुष्ट होने की तरफ इशारा किया।
  • उन्होंने कहा कि इस सत्र 91 घंटे 59 मिनट का समय हंगामें की वजह से बर्बाद हुआ है।
  • सत्र के दौरान 21 बैठक हुई।
  • जिसमें केवल 19 घंटे ही कार्यवाही हुई।
  • इससे लोकसभा की छवि जनता के बीच धूमिल होती है।
  • उन्होंने कहा, ‘मुझे आशा है कि आगामी सत्रों में कोई व्यवधान नहीं होगा’।
  • हम सभी बेहत तरीके से सार्थक चर्चाएं एवं सकारत्मक विचार विमर्श करेंगे।
  • ताकि लोकसभा की गरीमा बनी रहे और कार्यवाही सुचारू रूप से हो सके।
  • इसके बाद उन्होंने शीतकालीन सत्र में की गई कार्यवाहियों को दोहराया।
  • आखिरी में उन्होंने सांसदों को नववर्ष के लिए शुभकामनाएं दी।
  • अध्यक्ष ने इसके बाद लोकसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थिगत कर दिया।

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें