भारत के मुख्य न्यायाधीश टी.एस ठाकुर ने जजों की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने कहा है कि, देश भर के हाई कोर्ट में 500 जजों के पद खाली हैं, लेकिन जज नहीं हैं। जिसके बाद टी.एस ठाकुर के इस बयान का केंद्रीय कानून मंत्री ने खंडन भी किया।

बड़ी संख्या में प्रस्ताव अभी भी पेंडिंग:

  • मुख्य न्यायाधीश टी.एस ठाकुर ने जजों की नियुक्ति के मामले में एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है।
  • जिस दौरान उन्होंने कहा कि, देश भर के हाई कोर्ट में 500 जजों के पद खाली हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कोर्ट रूम खाली हैं, लेकिन जज नहीं हैं।
  • मुख्य न्यायाधीश ने आगे कहा कि, जजों की नियुक्ति हुई है, लेकिन अभी बड़ी संख्या में प्रस्ताव पेंडिंग पड़े हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, उम्मीद है कि, सरकार इस पर गौर करेगी।

ट्रिब्यूनल के लिए केंद्र सरकार पर फोड़ा ठीकरा:

  • चीफ जस्टिस टी.एस ठाकुर ने ट्रिब्यूनल की ख़राब हालत का ठीकरा भी केंद्र सरकार के सिर फोड़ा।
  • उन्होंने कहा कि, सरकार उचित सुविधा देने के लिए तैयार नहीं है।
  • टी.एस ठाकुर ने आगे कहा कि, सुविधाओं की कमी के साथ ही रिक्ति एक प्रमुख चिंता का विषय है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, आज स्थिति ये है कि, कोई भी सेवानिवृत जज ट्रिब्यूनल का चीफ नहीं बनना चाहता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें