जैन मुनि तरुण सागर ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देने वाले बयान पर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। जैन मुनि ने कहा, ‘केजरीवाल ओछी राजनीति से बाज़ आएं। डायन भी एक घर छोड़ देती है। सेना के जवान हमारे असली हीरो हैं। उनकी आलोचना करने वाले नशे में हैं, होश में नहीं।’

केजरीवाल के बयान पर बीजेपी नेताओं ने क्या कहा ?

  • बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि ‘केजरीवाल का चरित्र राष्ट्र विरोधी है,
  • केंद्र को उनकी सरकार को बर्खास्त करने के बारे में सोचना चाहिए।
  • भाजपा नेता विनय कटियार ने भी केजरीवाल को घेरते हुए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
  • विनय कटियार ने तो अरविन्द केजरीवाल को पाकिस्तान का एजेंट तक कहा
  • उन्होंने ने कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल और संजय निरुपम को जेल भेजा देना चाहिए’।
  • ‘केजरीवाल हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं ।वो पाकिस्तान के एजेंट हैं’।
  • विनय कटियार ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं संजय निरुपम और पी चिदंरबम पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा, ‘चिदंबरम और निरुपम जो बातें बोल रहे हैं, उनसे सेना का मनोबल गिर रहा है।
  • कांग्रेस को इन दोनों नेताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए।
  • या फिर कांग्रेस को अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए।’

अन्य ख़बरों में

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें