बिहार में बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू के बेटे और सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मूंछ वाले बयान पर करार हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी की तुलना दिल्ली के निर्भय गैंग रेप के एक बलात्कारी से की। बात दें कि तेजस्वी यादव ने अपने बचाव में कहा था कि जिस समय घोटाला हुआ था उस समय उनकी दाढ़ी-मूंछ भी नहीं आई था।

मोदी का तेजस्वी पर वार-

  • बिहार के नेता सुशील कुमार लालू और उनके परिवार के सदस्यों को लेकर भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगाते रहे है।
  • सुशील कुमार ने लालू के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
  • बीजेपी नेता सुशील कुमार ने ट्विटर पर तेजस्वी की तुलना बलात्कारी से कर दी।

  • उन्होंने लिखा, ‘जब कोई बिना मूंछ वाला निर्भया जैसा जघन्य बलात्कार कर सकता है, तब कागज़ी हेरफेर से संपत्ति क्यों नहीं बन सकता।’
  • सुशील मोदी ने यह भी लिखा, ‘तेजस्वी को भाजपा नहीं, लालू प्रसाद ने अपने भ्रष्टाचार में साझी बना कर फंसाया।’

तेजस्वी ने दी थी सफाई-

  • 12 जुलाई को तेजस्वी प्रसाद यादव ने पहली बार अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी थी।
  • उन्होंने अपने ऊपर लगाये गए आरोपों को गलत और झूठा बताया था।
  • उन्होंने कहा था कि भाजपा हमारे खिलाफ साजिश कर रही है।
  • तेजस्वी यादव ने कहा, ‘2004 में तो हमारे मूंछ भी नहीं आई थीं, 13-14 साल को बच्चा कैसे ये सब कर सकता है।’
  • तेजस्वी ने सवाल पुछा था कि क्या उन्हें पिछड़े परिवार से होने की सजा दी जा रही है?
  • उन्होंने कहा था कि हम पिछड़े वर्ग से इसलिए हमें टारगेट किया गया है।
  • बता दें कि भाजपा तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रही है।

यह भी पढ़ें: 2004 घोटाले के समय मैं बच्चा था, BJP कर रही साजिश: तेजस्वी

यह भी पढ़ें: बिहार: नक्सलियों ने की 3 लोगों की निर्मम हत्या!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें