भावना नायर की मदद के लिए uttarpradesh.org ने सुषमा स्वराज से अपील की थी। उस ट्वीट में भावना ने सुषमा स्वराज से अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए मदद मांगी थी। भावना स्पेन में रहती हैं! वहां वो 90 घंटे से भी ज्यादा समय से मदद के लिए भटक रही थीं।

भावना नायर ने ट्वीट करके विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया है। भावना ने कहा है कि वो जरुरी कागजात का इंतजार कर रही हैं ताकि वो भारत आ सकें।

बता दें कि भावना ने ट्वीट किया था कि उनके पिता का अंतिम संस्कार नही हो पा रहा था! वो 90 घंटे से भी ज्यादा समय से इसी जद्दोजहद में हैं। उन्होंने वी के सिंह और सुषमा स्वराज को टैग करके मदद की गुहार लगाई थी।

100 घंटे तक फंसी रही भावना, ट्वीट करके मांगी थी मदद:

  • भावना ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से मदद मांगी थी!
  • भावना के पिता एक पूर्व वायुसेना अधिकारी थे, जिनकी मृत्यु स्पेन में करीब 100 घंटे पहले हुई थी!
  • लेकिन उनके दिवंगत शरीर को अभी भी भारत वापस नहीं लाया जा सका था!
  • पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें