दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी कांग्रेस सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पर वित्तीय फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई है। स्वाति ने शीला के साथ ही पूर्व डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष बरखा शुक्ला एवं किरण वालिया के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।

  • स्वाति मालीवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि सिंह और वालिया द्वारा आयोग में वित्तीय अनियमितता बरती गई।
  • इसके साथ ही उनके द्वारा किये सरकारी धन के दुरुपयोग के साक्ष्य भी मिले हैं।
  • उन्होंने अपनी शिकायत में शीला दीक्षित का नाम लेते हुए कहा कि जब यह अनियमितताएं हुईं उस वक्त शीला दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं।
  • उनका कहना है कि कुछ घटनाएं तो सीधे तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निर्देश पर अंजाम दी गयीं।
  • इन आरोपों में निर्भया के नाम पर 50 लाख रुपये का वित्तीय फर्जीवाड़ा बताया गया है।
  • इसमें धन की हेराफेरी, पेड इंटरव्यू और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन में अनियिमतताएं शामिल हैं।

कांग्रेस सत्ता में आई तो माफ होगा किसानों का कर्ज- शीला दीक्षित

स्वाति के खिलाफ दर्ज है अवैध भर्ती का मामलाः

  • खास बात यह है कि मालीवाल ने उस वक्त शिकायत दर्ज करायी है।
  • जब महज कुछ दिन पहले उनके खिलाफ आयोग में कथित अवैध भर्तियों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
  • एसीबी द्वारा सिंह की शिकायत पर 19 सितंबर को मालीवाल के खिलाफ FIR दर्ज की गयी।
  • सिंह ने अपनी शिकायत में मालीवाल पर आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े लोगों को लाभ के पदों पर तैनात करने का आरोप लगाया है।
  • उन्होंने अपनी शिकायत में वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी आरोप लगाए थें।

शीला दीक्षित जाएँगी पुश्तैनी घर, खेलेंगी ‘ब्राह्मण कार्ड’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें