स्विस बैंक में भारतीयों द्वारा जमा की गई रकम तकरीबन आधी हो गई है। स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के डाटा सामने आया है जिसके मुताबिक स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा रकम आधी होकर साढ़े चार हजार करोड़ रह गई है।

आधी हुई भारतीयों की जमा रकम-

  • स्विस बैंक में भारतीयों की जमा रकम तकरीबन आधी होकर रह गई है।
  • इस बात का खुलासा स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के डाटा में हुआ है।
  • जानकारी के अनुसार स्विस बैंक में भारतीयों की जमा रकम आधी होकर  साढ़े चार हजार करोड़ तक रह गई है।
  • स्विस बैंक में बड़ी मात्रा में भारतीयों का काला धन जमा होने का दावा होता रहा है।
  • साथ ही ये भारत में बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी है।
  • बता दें कि स्विस बैंकों में विदेशियों का कुल 96 लाख करोड़ रुपये जमा है।
  • इसमें से भारतीयों के केवल साढ़े चार हजार करोड़ रुपये है।
  • 2016 में भारतीय द्वारा जमा कराई गई राशि में लगभग 45 फीसदी की गिरावट आई थी।
  • ये गिरावट किसी भी एक साल में आई सबसे बड़ी गिरावट है।
  • अब इसमें लगातार भारी गिरावट आती जा रही है।

यह भी पढ़ें: अब सेना में भर्ती प्रक्रिया होगी अॉनलाइन, प्रश्नों का डाटाबैंक तैयार!

यह भी पढ़ें: टाटा ने दिखाई Air India में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें