तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के दो गुटों का विलय होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने आज राजभवन में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि बीते दिसंबर में तत्कालीन मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निधन के बाद पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी। आज मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने पार्टी मुख्यालय में विलय की औपचारिक घोषणा की।

यह भी पढ़ें… AIADMK के दोंनों गुट हुए एक, पन्नीरसेल्वम बनेंगे उपमुख्यमंत्री!

पलनीस्वामी ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ :

  • राजभवन में ओ. पन्नीरसेल्वम उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • पन्नीरसेल्वम को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा।
  • साथ ही पूर्व मंत्री के. पांडिराजन सरकार में तमिल आधिकारिक भाषा व तमिल संस्कृति मंत्री बनें।

tamil nadu deputy cm

यह भी पढ़ें… विलय के बाद AIADMK प्रमुख हो सकते हैं पन्नीरसेल्वम!

शशिकला पर लिया गया बड़ा फैसला :

  • पिछले छह महीने से दो धड़े में बटे दोनों गुट के विलय होने के बाद शशिकला पर बड़ा फैसला लिया गया।
  • विलय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम एआईएडीएमके के समन्वयक बनाए गयें।
  • वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी संयुक्त समन्वयक बनाए गए हैं।
  • इस क्रम में पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला को एआईएडीएमके से बर्खास्त करने का फैसला भी लिया गया है।
  • यहां उल्लेखनीय है कि पन्नीरसेल्वम गुट ने विलय के लिए जो एक महत्वपूर्ण शर्त रखी थी, उनमें शशिकला और उनके परिवार के सदस्यों की पार्टी से बर्खास्तगी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें… AIADMK से शशिकला का निष्कासन जरूरी- मुनुस्वामी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें