मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन अपने नारीवादी विचारों से युक्त लेखों तथा उपन्यासों एवं इस्लाम समेत अन्य नारीद्वेषी मजहबों की आलोचना के लिये जानी जाती हैं। स्त्री के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली तसलीमा ने ‘महिला दिवस’ को लेकर दिया विवादित बयान।

तसलीमा नसरीन ने दिया विवादित बयान:

  • लेखिका तसलीमा नसरीन ने महिला दिवस को लेकर दिया विवादित बयान।
  • तसलीमा ने कहा कि महिला दिवस अब कुत्ता दिवस के रूप में दिखता है।
  • कहा महिला दिवस अब डॉग डे, अक्षम दिवस की तरह है।
  • महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के संदर्भ में तसलीमा ने कहा कि
  •  पुरुष भूल जाते हैं कि वे महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने में अहगम भूमिका निभा सकते हैं।

लंदन बनाने की कवायद पर साधा निशाना:

  • तसलीमा नसरीन ने शहरों को लंदन बनाने की कवायद पर कसा तंज।
  • उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना।
  • कहा कि एक तरफ ममता बनर्जी कोलकाता को लंदन में तब्दील करना चाहती हैं।
  • जिसके तहत कोलकाता को लंदन में बदलने की कवायद भी वहां चल रही है।
  • वहीं दूसरी ओर अब केजरीवाल दिल्ली को लंदन बनाने की बात कर रहे हैं।
  • तसलीमा ने लंदन बनाने पर कहा कि ‘ये असंभव कार्य करने की जगह क्यों नहीं शहरों को रहने लायक बनाते हैं?

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें