बिहार में महागठबंधन टूटने से नाराज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने इसे जनादेश का अपमान बताते हुए बुधवार से मोतिहारी से ‘जनादेश अपमान यात्रा’ की शुरुआत की। इसी क्रम में उन्होंने यहां गांधी की प्रतिमा के पास जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन बनाने को लेकर माफी मांगी।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव करेंगे ‘जनादेश अपमान यात्रा’!

तेजस्वी ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना-

  • इस यात्रा के प्रारंभ में गांधी जी की प्रतिमा के सामने तेजस्वी सहित राजद के कई नेता मौन धरने पर बैठे।
  • बाद में तेजस्वी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन बनाकर गलती की थी।
  • उन्होंने कहा कि हम गांधी जी के सिद्घांत पर चलने वाले लोग हैं।
  • हम नहीं जानते थे कि नीतीश जी खुद को गांधी जी का भक्त बता कर उन्हीं के हत्यारे की गोद में बैठ जाएंगे।

यह भी पढ़ें: पदयात्रा की बजाए ‘जेल यात्रा’ की तैयारी करें तेजस्वी!

‘नीतीश ने किया जनादेश का अपमान’-

  • तेजस्वी ने खुद को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि हमें चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष मनाने का मौका मिला है।
  • नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश ने न सिर्फ जनादेश का अपमान किया है।
  • बल्कि बापू के विचारों का भी अपमान किया है।
  • उन्होंने कहा कि आज से तीन महीने पहले मुख्यमंत्री के साथ सात किलोमीटर पैदल चलकर नीतीश के साथ इसी मूर्ति के सामने हमने कई संकल्प लिए थे, परंतु यह आज तक पूरा नहीं हुआ है।
  • उन्होंने अपनी गलती मानते हुए कहा कि आज हम यहां अपनी गलती सुधारने आए हैं।
  • जिस व्यक्ति के साथ हमने संकल्प लिया था, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से मिल गया।
  • हम आज यहां से श्रेष्ठ भारत बनाने का सपना साकार करेंगे।
  • तेजस्वी ने कहा कि हम महात्मा गांधी से माफी मांगते हैं, हम अपनी भूल को सुधारेंगे।
  • उन्होंने कहा कि जनादेश के अपमान का सबक जनता सिखाएगी।
  • इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव मौजूद रहे।
  • साथ ही कई नेता भी तेजस्वी के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: ‘जनादेश अपमान यात्रा’ के लिए निकले तेजस्वी, माँ ने किया तिलक!

‘जनादेश अपमान यात्रा’ शुरू-

  • तेजस्वी इस यात्रा के दौरान राज्य के सभी क्षेत्रों में जाएंगे।
  • तेजस्वी मोतिहारी के जानकी देवी कन्या उच्च विद्यालय, माधोपुर में एक आम सभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद शिवहर के लिए रवाना हो जाएंगे।
  • बता दें कि इस यात्रा की शुरुआत के लिए तेजस्वी पटना से रवाना हो गए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें