जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका है। ख़बरों के अनुसार यह घटना सोपोर में जम्मू-कश्मीर बैंक के पास की है। इस हमले में 4 पुलिसवालों के घायल होने की सूचना है।

आतंकियों ने पुलिस दल पर फेंका ग्रेनेड-

  • जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने सोपोर में जम्मू-कश्मीर बैंक के करीब ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ।
  • खबरों के अनुसार जब पुलिस दल पैट्रोलिंग पर थी।
  • इस ब्लास्ट में 4 पुलिस वालों के घायल होने की सूचना मिली है।
  • मिल रही जानकारी के अनुसार सोपोर पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रेनेड लगाया गया था।
  • इस हमले में घायल चारों जवानों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
  • हमले में घायल पुलिस वालों की पहचान नूर मुहम्मद, अब्दुल रहमान, बिलाल अहमद और गुलाम हसन के रूप में हुई है।
  • पुलिस ने हमलवारों को ढूँढने के लिए अभियान जारी कर दिया है।
  • हालांकि आतंकियों के इरादे क्या था इसकी कोई जानकारी नहीं है।
  • साथ ही इस हमले की ज़िम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।
  • इससे पहले भी नोटबंदी के बाद से ही आतंकी लगातार बैंकों पर हमला कर लूट करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: अभ्यास के दौरान फटा मोर्टार, नौ जवान घायल!

यह भी पढ़ें: सुखोई-30: पायलट का खून से सना जूता और आधा जला पैन कार्ड बरामद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें