भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से घमासान की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, राहुल गाँधी सरीखे नेताओं ने प्रधानमंत्री पर शहीदों के खून की दलाली करने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे।

1971 में भाजपा ने सरकार का साथ दिया था:

  • दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि, 1971 की लड़ाई में हमारे किसी नेता ने कोई बयान नहीं दिया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमने तब सेना और सरकार का साथ दिया था।
  • अमित शाह ने ये भी कहा कि, ठीक उसी तरह हमें सर्जिकल स्ट्राइक पर गर्व होना चाहिए।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ये भी कहा कि, सेना के बुलेट्स पर भरोसा करते हैं और दृढइच्छाशक्ति के साथ सेना के साथ खड़े हैं।

अमित शाह ने राहुल गाँधी के बयान की कड़ी निंदा की:

  • प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह ने राहुल गाँधी पर जमकर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, जिन लोगों को गर्व नहीं है, उनके मूल में ही खोट है।
  • साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा की।
  • गौरतलब है कि, राहुल गाँधी ने पीएम पर शहीदों के खून की दलाली का आरोप लगाया था।

कांग्रेस और राहुल को ही मुबारक हो दलाली शब्द:

  • प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह ने राहुल गाँधी के बयान की कड़ी निंदा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, दलाली शब्द राहुल गाँधी और कांग्रेस को ही मुबारक हो।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए शाह ने कहा कि, भाजपा जय जवान वाली पार्टी है।
  • साथ ही अमित शाह ने राहुल को नसीहत दी कि, वो आलू की फैक्ट्री पर ध्यान दें।
  • वहीँ उन्होंने कहा कि, अगर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ है तो पाकिस्तान में विशेष सत्र क्यों बुलाया गया है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, अगर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ तो इस्लामाबाद में क्यों जमें हैं नवाज़ शरीफ?।

भाजपा ने सेना को दी वन रैंक वन पेंशन:

  • अमित शाह ने आगे कहा कि, देश में सेना को वन रैंक और वन पेंशन भाजपा ने दी।
  • जिसे कांग्रेस सरकार ने वन रैंक और वन पेंशन को तीन पीढ़ियों तक लटकाकर रखा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें