भारतीय जल सेना के प्रमुख सुनील लांबा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें जल सेना प्रमुख ने समुद्र में भारतीय जल सेना के जहाजों और पनडुब्बी की तैनाती पर जानकारी दी।

किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयारियों का अभ्यास:

  • भारतीय जल सेना प्रमुख सुनील लांबा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की।
  • जिसमें जल सेना प्रमुख ने समुद्र में भारतीय जहाजों और पनडुब्बी की तैनाती पर जानकारी दी।
  • जिसमें जल सेना प्रमुख ने जानकारी दी कि, सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया जा रहा है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, जिससे किसी भी संभावित खतरे से निपटने में मदद मिलेगी।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, हम हिन्द महासागर क्षेत्र में एक अनुकूल और सकारात्मक समुद्री पर्यावरण के पक्षधर हैं।
  • जल सेना प्रमुख ने आगे जानकारी दी कि, हमारा कर्तव्य है कि, हर खतरे के लिए तैयार रहा जाये।

पाकिस्तान के आरोप गलत:

  • जल सेना प्रमुख ने आगे पाकिस्तान द्वारा भारतीय जल सेना की पनडुब्बी उसके अधिकार के समुद्र क्षेत्र में आने के आरोपों का खंडन किया।
  • उन्होंने कहा कि, उस एरिया में कोई भी भारतीय पनडुब्बी नहीं थी जहाँ पाकिस्तान ने होने का आरोप लगाया था।
  • जल सेना प्रमुख ने आगे कहा कि, पाकिस्तान का पनडुब्बी वाला आरोप पूरी तरह आधारहीन है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमारी पनडुब्बी की तैनाती वहां की गयी है, जहाँ ऑपरेशनली उसकी आवश्यकता है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, जरुरत के आधार पर पनडुब्बियों की तैनाती जारी रहेगी।
  • जिसके बाद सेना प्रमुख ने साउथ चाइना सी से जुड़े सवाल का उत्तर दिया।
  • उन्होंने कहा कि, साउथ चाइना सी का मामला वैसे ही हल होना चाहिए, जैसे अन्य मुद्दे हल किये गए हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा कानून से ही साउथ चाइना सी का मामला हल हो सकेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें