शक्तिमान’ समेत कुछ अन्य सीरियल के आने की अटकलें तेज़

  • लख़नऊ। वैश्विक महामारी की रोकथाम हेतु देश में लगे लॉक डाउन के बीच।
  • लोगो के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर धार्मिक सीरियल ‘रामायण’,’महाभारत’ का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है।
  • इन दोनों सीरियल के शुरू होने के बाद लोगों के बीच शक्तिमान’ समेत कुछ अन्य सीरियल के आने की अटकलें तेज़ थी।
  • जिसका अब इंतिज़ार खत्म हो गया। क्योंकि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कितने बजे से और कितने तारीख से इनका प्रसारण होगा।

तो इस समय आएंगे आपके फेवरेट सीरीयल

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है कि लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर टीवी शोज ‘चाणक्य’, ‘उपनिषद गंगा’, ‘शक्तिमान’, ‘श्रीमान श्रीमती’ और ‘कृष्णकली’ का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।
  • ”श्रीमान श्रीमती’ दोपहर 2 बजे और ‘कृष्णकली’ रात 8.30 बजे आएगा।
  • वहीं, बाकी बचे शोज को दोपहर का टाइम स्लॉट दिया जाएगा साथ ही शक्तिमान’ 1 अप्रैल से दोपहर 1 बजे प्रसारित होगा ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें