बीते दिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को उनकी किडनी फेल हो जाने के कारण दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का कहना है कि किडनी ट्रांसप्लांट के जरिये ही सुषमा स्वराज को बचाया जा सकता है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने सुषमा को अपने किडनी देने की पेशकश की थी। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है।

यूपी के ही है दोनों लोग :

  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बीते दिनों किडनी खराब हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
  • इसके बाद ही यूपी के बरेली के रहने वाले प्रबोध ने उन्हें अपनी किडनी देने की पेशकश की थी।
  • प्रबोध हालंकि अपनी नौकरी छूट जाने के कारण आर्थिक समस्या से इस समय जूझ रहे है।
  • फिर भी उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा को बिना किसी आर्थिक लाभ के किसनी देने की पेशकश की थी।

यह भी पढ़े : CM के ‘गोमती रिवर फ्रंट’ की दूसरे राज्यों के पेड़ बढ़ाएंगे खूबसूरती!

  • अब यूपी के ही गोंडा के रहने वाले घनश्याम ने भी विदेश मंत्री को किडनी देने की पेशकश की है।
  • गोंडा के घनश्याम ने तो बाकायदा 10 रूपये के स्टाम्प पेपर पर किडनी देने के लिए प्रार्थना पत्र भी तैयार कर लिया है।
  • उन्होंने बताया कि सुषमा जी को किडनी देकर वे देश सेवा में अपना सहयोग करना चाहते है।
  • विदेश मंत्री के रूप में सुषमा जी ने बहुत से अच्छे कार्य किये है।
  • भारत देश की समस्त जनता को उनकी इस समय जरूरत है।

यह भी पढ़े : बड़े नोटों के बंद होने के बाद श्री श्री रविशंकर ने किया यह कारनामा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें