बीती 2 जुलाई को गायब हुए भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसी बीच केंद्र सरकार से पता चला है कि विमान के लापता लोगों के परिवार को कहा है कि वे लोग मृत मान लिए जाएं।
नहीं मिल राह कोई भी सुराग :
- बीते दिन रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से यह खबर मिली है कि लापता लोगो को मृत मान लेने की बात सरकार ने परिवारों से कही है।
- केंद्र सरकार ने परिवार को लोगों को कहा है कि वे इंश्योरेंस और अन्य प्रशासनिक काम के लिए अब आगे बढ़ सकते हैं।
- विमान ने 29 यात्रियों को लेकर 22 जुलाई को चेन्नई के तांबरम एयरबेस से सुबह 8:30 बजे उड़ान भरी थी।
- जहाज को 11:45 पर पोर्टब्लेयर पहुंचना था मगर उसके पहले 9:12 बजे यह रडार से अचानक गायब हो गया था।
- उड़ने के करीब 16 मिनट बाद 8:46 बजे जहाज से अंतिम रेडियो संपर्क हुआ था।
- हालांकि उस समय जहाज के पायलट ने सभी कुछ सामान्य होने की बात कही थी।
- इसी बीच सैटेलाइट से मिली कुछ तस्वीरों में कोई चीज पानी पर तैरती हुई दिखी है।
यह भी पढ़े : डिग्री विवाद में स्मृति ईरानी को तलब करने को लेकर कोर्ट का फैसला आज!
- मगर अभी तक उसके लापता हुए जहाज होने की खबर नहीं आई है।
- इसके पहले भी 1999 में भारतीय वायुसेना का एएन32 विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने से पहले क्रैश हो गया था।
- उस समय जहाज में 21 लोग सवार थे जिनमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा था।
- वर्तमान समय भारतीय वायुसेना के पास 100 से भी ज़्यादा रूस निर्मित एएन32 विमान हैं।
- इन विमानों की ख़ास बात है कि यह चार घंटे तक दोबारा ईंधन भरे भी आराम से उड़ सकते हैं।
- इसके अलावा ये सभी विमान हर मौसम के लिए एकदम उपयुक्त होते हैं।
यह भी पढ़े : भारत ने UN में कहा, पूरा जम्मू कश्मीर सिर्फ हमारा !