पश्चिम बंगाल की क्षेत्रीय पार्टी तृणमूल कांग्रेस को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है, पार्टी का गठन 1 जनवरी 1998 में हुआ था।

चुनाव आयोग ने घोषित किया राष्ट्रीय दल:

  • भारतीय निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है।
  • पार्टी का गठन 1 जनवरी 1998 में किया गया था।
  • यह पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग होकर बनी है।
  • पार्टी की अध्यक्षा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है।
  • कांग्रेस से अलग होकर बनी इस पार्टी ने 18 सितम्बर 2012 को यूपीए से भी अपना गठबंधन समाप्त कर लिया था।

2009 में 19, 2014 में 33 सीटें:

  • तृणमूल कांग्रेस ने 2009 के लोकसभा चुनावों में पूरे देश में 19 सीटें जीती थी।
  • वहीँ 2014 के लोकसभा चुनाव में इनकी संख्या 33 पहुँच गयी।

सहायक दल:

  • तृणमूल कांग्रेस की यूथ विंग: तृणमूल छात्र परिषद्।
  • यूथ विंग: ऑल इंडिया तृणमूल यूथ कांग्रेस।
  • महिला विंग: ऑल इंडिया तृणमूल महिला कांग्रेस।
  • लेबर विंग: इंडियन नेशनल तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस।
  • किसान विंग: ऑल इंडिया तृणमूल किसान कांग्रेस।

कैसे मिलता है राष्ट्रीय दल का दर्जा:

  • भारत में बहुदलीय प्रणाली की व्यवस्था है, जिसके चलते वो कोई भी दल राष्ट्रीय दल है जिसको भारत के कम से कम चार राज्यों में मान्यता प्राप्त हो।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें