भारत-पाक की सीमा पर बीते कई दिनों से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पाकिस्तान की सेना द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारी भारतीय सेना द्वारा दिया जा रहा है। कई बार आतंकी सीमा पर घुसपैठ कर देश में घुस जाते है। मगर अब इसका भी इलाज भारतीय सेना द्वारा ढूंढ लिया गया है।

सुरंग खोजी यन्त्र खरीदेगा भारत :

  • भारत-पाक सीमा से कई बार आतंकवादी वहां पर बनी सुरंग से देश में घुस आते है।
  • मगर अब भारतीय सेना द्वारा इस तरह की आतंकी घुसपैठ रोकने के लिए कवायद शुरू हो गयी है।
  • भारत द्वारा इजराइल से सीमा पर बनी सुरंगों की तलाश के लिए एक विशेष तरह का उपकरण खरीदा जाएगा।

यह भी पढ़े : अलीगढ़ डीएम ने रोका जिले के 54 अधिकारियों का वेतन!

  • सूत्रों से खबर है कि बीते दिनों सुरंगों के जरिये ही नगरोटा में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था।
  • आपको बता दें कि अभी तक भारतीय सेना के पास ऐसा कोई भी उपकरण नहीं है।
  • दुनिया में केवल अब तक अमेरिका और इजराइल के पास ही ऐसा उपकरण है।
  • यदि भारत को यह उपकरण मिल जाता है तो वह इस सूची में तीसरा देश बन जाएगा।

यह भी पढ़े : गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत रेल मंत्री सुरेश प्रभु पहुंचे लखनऊ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें