महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन की भड़की ज्वाला भले ही शांत पड़ता दिख रहा है, लेकिन किसानों की आत्महत्या का सिलसिला नहीं थम रहा है। पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में एक-एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि नासिक में इस साल ही यह 53वीं किसान आत्महत्या है और सरकार के पहले कर्जमाफी ऐलान के बाद छठी आत्महत्या है।

यह भी पढ़ें… वीडियो : एयर इंडिया फ्लाइट में यात्रियों के छूटे पसीने!

नासिक में किसान भिकन सावंत ने की आत्महत्या :

  • महाराष्ट्र के नासिक जिले में परेशान किसान भिकन सावंत कि कुएं मे कूदकर आत्महत्या कर ली।
  • नामपुर गांव के पास रहनेवाले किसान भिकन सावंत 3 साल से खेती में नुकसान उठा रहे थे।
  • किसान भिकन सावंत पर बैंक का दो लाख रुपये का कर्ज था।
  • साथ ही उसे कुछ उधार लिए पैसे भी चुकाने थे।
  • कर्ज की वजह से नया फसल ऋण भी नही मिल रहा था।
  • कर्जमाफी आज होगी, कल होगी इस खेल में अब तक कोई कर्जमाफी किसान को मिली नहीं और न ही उन्हें कोई नया कर्ज मिला।

यह भी पढ़ें… विधानसभा के मानसून सत्र का होगा 11 जुलाई से आगाज़!

मध्य प्रदेश में किसान ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग :

  • मध्य प्रदेश में सागर जिले के खुराई इलाके में कर्ज के बोझ से तंग आकर एक किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
  • एमपी में भी बड़ी संख्या में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला चल रहा है।
  • किसान आंदोलन खत्म होने और सरकार के तमाम आश्वासन के बावजूद इस पर रोक नहीं लगी है।

यह भी पढ़ें… अब बच्चों को भी हो रहा तनाव,जाने क्यों !

कर्जमाफी पर महाराष्ट्र के CM ने दिया था बयान :

  • हाल ही में महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कर्जमाफी पर बयान दिया था।
  • कहा था कि 1.5 लाख के बकाया कर्ज पहले किसान चुकाए, फिर सरकार उस किसान का बकाया 1.5 लाख माफ करेगी।
  • इस वजह से किसान परेशान हैं कि बकाया चुकाएं तो कहां से।
  • इसी कर्ज कि वजह से नया फसल कर्ज भी नही थम रहा।

यह भी पढ़ें… SC ने क़र्ज़ माफ़ी के आदेश पर लगाई रोक, किसानों को लगा झटका!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें