जम्मू कश्मीर के आरएस पूरा सेक्टर में दो व्यक्तियों को पाकिस्तानी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों व्यक्ति व्हाट्स एप पर गुप्त जानकारियों को पाकिस्तान के साथ साझा कर रहे थे। बता दें कि पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को सुचेतगढ़ इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के हिस्से में घूमते और सेना और BSF के सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें लेते हुए पकड़ा है। गिरफ्तार किये गए दोनों व्यक्तियों का नाम सतविंदर सिंह और दादू बताया जा रहे हैं।

सेना और BSF के गुप्त ठिकानों की जानकारी इकठ्ठा कर व्हाट्सएप पर पाक को रहे थे शेयर:

  • जम्मू कश्मीर के आरएस पूरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो लोगों को जासूसी करते हुए पकड़ा गया
  • ये लोग सुचेतगढ़ इलाके में घूम कर सेना और BSF के गुप्त ठिकानों की तस्वीरें ले रहे थे।
  • पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए दोनों व्यक्तियों का नाम सतविंदर सिंह और दादू है।
  • पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों सेना और BSF के गुप्त ठिकानों के बारे में जानकारियां इकठ्ठा कर रहे थे।
  • ये जानकारी वो लोग व्हाट्स एप के माध्यम से पाकिस्तान के साथ शेयर करते हैं।
  • गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों के खिलाफ रणबीर दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
  • इस मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :एक रात से ज्यादा कहीं रुका तो गोवा में- पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें