राजस्थान में उदयपुर के पास एक बस पलट गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।

शनिवार सुबह हुआ हादसा-

  • उदयपुर के पास एक बस पलट गई जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई
  • हादसे में 22 अन्य घायल हो गए।
  • ख़बरों के मुताबिक़ मरने वालों में छह महिलाएं हैं।
  • एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक़ घटना सुबह करीब नौ बजे हुई है।
  • अहमदाबाद से हरिद्वार जा रही बस अहमदाबाद-उदयपुर मार्ग पर पलट गई।
  • अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
  • जबकि चार अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
  • उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

  • इसके अलावा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।
  • मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पीड़ितों को हर मुमकिन मदद देने का भरोसा दिलाया है।

  • साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें: शिमला में बस गिरी खाई में, हादसे में कई सवारियों की मौत!

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश : बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने जताया शोक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें