गुजरात का ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद अब वर्ल्ड हैरिटेज सिटी बन गया है। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज कमिटी के 41वें सेशन में इसे भारत के पहले वैश्विक धरोहर वाले शहर के रूप में मान्यता दी गई है। बता दें कि अहमदाबाद को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी का दर्जा दिलाने के लिए वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें… वर्ल्ड हेरिटेज डे :लखनऊ की ऐतिहासिक और संस्कृतक धरोहर!

भारत का पहला विश्व धरोहर वाला शहर बना अहमदाबाद :

  • अहमदाबाद सिटी के लिए 8 जुलाई का दिन महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहा।
  • शनिवार को भारत के पहले वैश्विक धरोहर वाले शहर के रूप में मान्यता दी गई है।
  • यूनेस्को में भारत की राजदूत व स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने अपने ट्विटर पर खुशी जाहिर की।
  • ट्वीट करते हुए कहा यह घोषित करते हुए मैं बहुत खुश हूं कि यूनेस्को द्वारा अहमदाबाद को भारत का पहला विश्व धरोहर वाला शहर घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें… विश्व धरोहर दिवस है आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित विरासत सौंपने का संकल्प!

2010 से जारी था उपलब्धि पाने का प्रयास :

  • गुजरात का 6 सौ साल पुराना ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद अब वर्ल्ड हैरिटेज सिटी बन गया है।
  • पिछले सात साल से जारी इस उपलब्धि को पाने की मेहनत आखिरकार शनिवार को रंग लाई।
  • वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी की 41वीं बैठक में अहमदाबाद को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी का दर्जा प्रदान किया गया।
  • इसी के साथ अहमदाबाद देश का ऐसा पहला शहर बन गया है, जिसे वर्ल्ड हैरिटेज सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ है।
  • बता दें कि अहमदाबाद को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बनाने के लिए दुनिया के 20 देशों ने समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें… विश्व धरोहर दिवस पर सड़क से पत्थर निकलवाकर किया हेरिटेज जोंन का निरिक्षण!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें